देश में कोरोना वायरस का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच कोरोना संकट से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है. अब देश में 17 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा. गृह मंत्रालय के जरिए इसकी जानकारी दी गई.
दरअसल, लॉकडाउन 2.0 की मियाद तीन मई को खत्म होने वाली थी. हालांकि इससे पहले ही मोदी सरकार के जरिए देशव्यापी लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए बढ़ाए जाने का फैसला किया गया है. अब 4 मई से 17 मई तक ये लॉकडाउन 3.0 जारी रहेगा. इस दौरान जारी रहने वाली गतिविधियों के लिए गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी भी जारी की है.
बता दें कि सबसे पहले 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. 25 मार्च से 14 अप्रैल तक पहला लॉकडाउन चला. इसके बाद 15 अप्रैल से 3 मई तक 19 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान भी पीएम मोदी की ओर से किया गया था. हालांकि इस बार गृह मंत्रालय के जरिए लॉकडाउन बढ़ाए जाने का ऐलान किया गया है.
नई दिल्ली: देश में एक बार फिर लॉकडाउन की मियाद बढ़ा दी गई है. अब चार मई से 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. यानी इसे 14 दिनों के लिए बढ़ाया गया है. हालांकि ग्रीन और रेड जोन के इलाकों में इस दौरान थोड़ी छूट मिलेगी. रेड जोन में किसी भी तरह की कोई छूट नहीं मिलेगी.
क्या खुलेगा, कहां मिलेगी छूट
ग्रीन जोन में 50 फीसदी बसें चलेंगी. इसके अलावा भी कई छूट दिए जाएंगे. दुकाने खुलेगी. एक हफ्ते में समीक्षा की जाएगी. जिन इलाकों में मामले कम होंगे उनमें छूट दी जाएगी.
क्या नहीं खुलेंगे
बता दें कि देश में 130 रेड जोन वाले जिले हैं. ऑरेंज जोन में 284 जिले हैं और ग्रीन जोन में 319 जिले हैं.
खबर में अपडेट जारी है.