Kosi Live-कोशी लाइव बिहार:खगड़िया में लूट का विरोध करने पर अधेड़ की हत्या, जांच में जुटी पुलिस khagriya news - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, May 9, 2020

बिहार:खगड़िया में लूट का विरोध करने पर अधेड़ की हत्या, जांच में जुटी पुलिस khagriya news


लॉकडाउन में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है. आपराधिक वारदातों से बिहार के जिलों में डर का माहौल बन गया है. एक बार फिर से अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. ताजा मामला बिहार के खगड़िया जिले का है. जहां बेखौफ अपराधियों ने एक अधेड़ की हत्या कर दी है.घटना बेलदौर थाना इलाके के कंजरी गांव की हैं.

बता दें कि अपराधियों ने लूट का विऱोध करने पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. बदमाशों ने मृतक से 30 से 35 हजार नगदी भी लूट लिया जिसके बाद शव को मक्का के खेत में फेंक दिया. बेलदौर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को मक्का के खेत से बरामद किया है।

बताया जाता है कि 35 साल का बिरजू यादव बीती रात अपने गांव कंजरी में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेकर अपने घर लौट रहा था. इस दौरान युवक ने अपने पैकेट में इंदिरा आवास का 35 हजार रुपया भी रखा था. रास्ते मे पूर्व से घात लगाए अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया. ग्रामीणों ने शव को मक्का के खेत में देखकर पुलिस सूचना दिया. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई.