मधुबनी, जेएनएन। जिला अंतर्गत झंझारपुर के आरएस ओपी में जो कुछ हुआ वह पूरी तरह फिल्मी लगा। इससे किसी भी मामले में कम नहीं। नगर के एक मोहल्ला में दो युवक बुधवार की रात अचानक एक घर में घुस गए। जहां दो किशोरियां अपनी मां के साथ रहती थीं। घर में घुसे युवकों के हाथ में सिंदूर था। इससे पहले कि कोई कुछ पूछता युवकों ने बलपूर्वक दोनों बहनों की मांग में सिंदूर भर दिया। जबकि घटना के समय उनकी मां वहीं मौजूद थीं। इसके बाद तो सभी हक्का-बक्का रह गए। घटना यही खत्म नहीं हो गई।
दोनों लड़कियां बरामद
नाबालिगों की मांग भरने के बाद दोनों युवक उन्हें लेकर अपने-अपने घर चले गए।
दोनों को मेडिकल जांच में भेजा गया
इस संबंध में लड़की की मां के आवेदन पर हरेकांत मंडल के पुत्र पूरन मंडल एवं स्व. सुरेश मंडल के पुत्र राजेश कुमार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। शुक्रवार को दोनों को मेडिकल जांच में भेजा गया है। इसी तरह का एक मामला सामने आया है। यह स्थानीय आइबी के नजदीक से जुड़ा है। एक अनुसूचित परिवार की नाबालिग लड़की घर से गायब हुई। उसने लौकही थाना के बेलगामा गांव के युवक श्रवण धनकार से शादी रचा ली। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो उसे भी बरामद कर लिया गया है। उक्त तीनों मामले में शादी रचाने वाले युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। थानाध्यक्ष केपी सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि जांच चल रही है।
