Kosi Live-कोशी लाइव बिहार में प्री मानसून ने दी दस्तक, अगले दो दिनों में तेज आंधी के साथ बारिश - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, May 9, 2020

बिहार में प्री मानसून ने दी दस्तक, अगले दो दिनों में तेज आंधी के साथ बारिश


बिहार में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है. बिहार के कई जिलों में बारिश हो रहे हैं. प्रदेश में पिछले 72 घंटे में कई जिलों में आंधी के साथ ओलावृष्टि हुई है. जिससे प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने से फसलों का भारी नुकसान हुआ है. साथ ही इससे लोगों की जान भी चली गई है. अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बादलों की आवाजाही आती जाती रहेगी.

कृषि विज्ञान केंद्र बांका ने बताया है कि ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के तहत कटोरिया प्रखंड के लिए कृषि मौसम सलाहबुलेटिन जारी किया है. उन्होने बताया है कि भारत मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट में उन्होंने बताया है कि आगामी पांच दिनों में बारिश होने की संभावना जताई गई है.

मौसम पूर्वानुमान में 9 से 12 मई तक हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना बनी रहेगी. उन्होंने बताया है कि 11 से 13 मई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे.

विभाग की ओर से जारी अपडेट में बताया गया है कि धान की खेती करने वाले किसानों को धान की बुआई नर्सरी और बिचड़ा के लिए भूमि की तैयारी शुरू करने की सलाह दी गई है. धाने के लिए खेत को तैयारकरने की विधी को बताते हुए उन्होंने बताया है कि गोबर खाद या वर्मी कंपोस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

बारिश होने के कारणों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा है कि बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी के ऊपर कम दबाव वाले क्षेत्र के अवशेष के रूप में चक्रवाती परिसंचरण जारी है। चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक ताजा भंवर अगले 48 घंटों में बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी में बनने की संभावना है. जिससे 11 मई तक बारिश हो सकती है.

स्त्रोतः-https://www.jagran.com/bihar/patna-city-bihar-weather-forecast-pre-monsoon-now-active-rain-may-occur-in-some-districts-of-bihar-till-may12-20255583.html