दरभंगा। जिले के केवटी प्रखंड के बीडीओ महेश चंद्र व सीओ अजीत कुमार झा सोमवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार दोनों पदाधिकारी समाहरणालय से एक ही गाड़ी पर मिर्जापुर की तरफ जा रहे थे। गाड़ी चालक महेंद्र यादव चला रहे थे। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज में मिर्जापुर की ओर से आ रही एक ट्रक से इनकी गाड़ी की टक्कर हो गयी।
इस दुर्घटना में चालक सहित दोनों पदाधिकारी बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही लहेरियासराय थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंच ट्रक बीआर30जीए/4362 को जब्त कर लिया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में बीडीओ की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी।