Kosi Live-कोशी लाइव बिहार:पिस्तौल के बल पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, May 5, 2020

बिहार:पिस्तौल के बल पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म

आरा। पिस्तौल के बल पर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना आरा नवादा थाना क्षेत्र की है। इसे लेकर पीड़िता ने संबंधित थाना में रस्सी बगान मुहल्ला निवासी पवन मिश्रा उर्फ बिट्टू मिश्रा के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में दो बार दुष्कर्म किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। सोमवार को दुष्कर्म की शिकार किशोरी का मेडिकल जांच सदर अस्पताल,आरा में कराया गया। आरोपी फरार है। बताया जा रहा कि कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी अपने माता-पिता व भाई-बहन के साथ रस्सी बगान मुहल्ला में किराए पर रहती है।
उसके पिता एक माननीय के यहां काम करते है। किशोरी का आरोप हैं कि पहले दिन जब घर में कोई नहीं था तब मकान मालिक के पुत्र पवन ने जबरन कमरे में बंद कर पिस्तौल के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पहले दिन भय के कारण अपने परिजनों से उसने कुछ नहीं बताया।

इसके बाद फिर तीसरे दिन पिस्तौल का भय दिखाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप हैं कि दूसरे दिन दुष्कर्म के बाद आरोपी अपने गांव वैदेकोरी चला गया। इसके बाद उसने अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। इधर, पुलिस के अनुसार दर्ज प्राथमिकी के आधार पर छानबीन चल रही है।