Kosi Live-कोशी लाइव Corona Live Update Bihar: बिहार के सिवान में आज मिला नया कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा पहुंचा 529, 135 हुए ठीक - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, May 5, 2020

Corona Live Update Bihar: बिहार के सिवान में आज मिला नया कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा पहुंचा 529, 135 हुए ठीक

LIVE CoronaVirus Bihar News Update: बिहार में कोरोना वायरस ने 32 जिलों में अपना पैर पसार लिया है और अबतक इसके 529 मरीज मिले हैं, जिसमें से चार मरीजों की मौत हो चुकी है और 135 अबतक स्वस्थ हो चुके हैं। आज सिवान जिले के बसंतपुर में नया कोरोना मरीज मिला है, जिसकी उम्र साढ़े तीन साल की है। इस कोरोना पॉजिटिव मिले बच्चे के दादा भी कोरोना पॉजिटिव हैं, बच्चा दादा से ही संक्रमित हुआ होगा। सिवान के बसंतपुर में यह दूसरा मरीज है।

पटना। Live CoronaVirus Update Bihar: बिहार में कोरोना वायरस ने 32 जिलों में अपना पैर पसार लिया है और अबतक इसके 529 मरीज मिले हैं, जिसमें से चार मरीजों की मौत हो चुकी है और 129 स्वस्थ हो चुके हैं। आज सिवान जिले के बसंतपुर में नया कोरोना मरीज मिला है, जिसकी उम्र साढ़े तीन साल की है। इस कोरोना पॉजिटिव मिले बच्चे के दादा भी कोरोना पॉजिटिव हैं, बच्चा दादा से ही संक्रमित हुआ होगा। सिवान के बसंतपुर में यह दूसरा मरीज है।

बता दें कि दो दिन पहले जो वृद्ध कोरोना पॉजिटिव मिले हैं वो टीबी के मरीज हैं और उनका इलाज पास के अस्तपाल में चल रहा था। सिवान के डीएम ने बताया कि कुछ दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव वृद्ध एक चिकित्सक को दिखाने गया था, उस चिकित्सक को होम भी क्वारंटीन किया गया है।

हालांकि चिकित्सक में कोरोना का लक्षण नहीं मिले हैं।

सिवान जिले में ये कोरोना की दूसरी चेन बनी है। इससे पहले जिले में 30 मरीज कोरोना संक्रमित मिले थे जिसमें से 25 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और पांच मरीजों की पहली जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आयी है।

बिहार में अब कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 529 हो गई है तो वहीं राज्य में अबतक 129 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और चार मरीजों की इस वायरस से संक्रमित होने के बाद मौत हो चुकी है। बिहार में सोमवार को 11 कोरोना के नए मामले मिले थे, जिसमें पहली बार समस्तीपुर में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। इस तरह अबतक प्रदेश में 32 जिलों में कोरोना फैल चुका है।