Kosi Live-कोशी लाइव Breaking Corona Updates:अभी -अभी सहरसा में एक, सुपौल में दो और पूर्णियां में मिला एक कोरोना पॉजिटिव - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 11, 2020

Breaking Corona Updates:अभी -अभी सहरसा में एक, सुपौल में दो और पूर्णियां में मिला एक कोरोना पॉजिटिव

@कोशी लाइव:

BiharFightsCorona 4th update of the day.9 more covid-19 +ve cases in bihar taking the total to 733.the details are as follows.we are ascertaining their further infection trail. https://t.co/zFhDTcQ1Zm
पटना से अभी अभी आई लेटेस्ट उपडेट्स में सहरसा से एक ,सुपौल से दो ,पूर्णियां से और मधुबनी से दो व दरभंगा से तीन के कोरोना पॉजिटिव मरीज की सांख्य हुए 733।

PATNA : बिहार में कोविड-19 का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. रविवार को रिकार्ड 85 नए केस सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है. इस वक्त स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक 9 नए केसों की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 733 हो गया है

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को तीसरी अपडेट जारी की गई है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की दी गई. जानकारी के मुताबिक जो 9 नये मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दरभंगा से 3 नए मामले सामने आये हैं. इसके आलावा मधुबनी और सुपौल जिले से 2-2 नए मामले सामने आये हैं. 


स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सहरसा और पूर्णिया जिले से एक-एक नए मामले सामने आये हैं. इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक पटना के बीएमपी में कुल 8 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए. यह सभी बीएमपी 14 से जुड़े हुए हैं. इसके अलावे नवादा के हिसुआ से एक और नवादा के सिरदला से एक अन्य करना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है. आपको बता दें कि बीएमपी में 8 नए मरीजों के जुड़ने के बाद एक बार फिर से हड़कंप की स्थिति बन गई है. इसके पहले भी एमपी 14 में 6 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने जो ताजा आंकड़े जारी किए हैं. उसके बाद बिहार में संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 733 पहुंच गया है. सोमवार को जारी किए गए तीसरे अपडेट में कुल 10 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई थी.


बिहार में शुक्रवार को बीएमपी के पांच जवान कोरोना पॉजिटिव मिले थे. सबसे पहले गुरुवार को बिहार मिलिट्री पुलिस (बीएमपी) की बैरक में रह रहे सेवानिवृत जवान की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. एयरपोर्ट के समीप बिहार मिलिट्री पुलिस (बीएमपी) कैंप से नए मरीज मिलने से जवानों में खौफ बढ़ गया है.  शनिवार की दोपहर खुद डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय निरीक्षण के लिए पहुंचे थे. नके साथ बीएमपी के एडीजी समेत तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे.