Kosi Live-कोशी लाइव BNMU NEWS:मधेपुरा:ओएमआर के आधार पर विवि परीक्षा आयोजित करने पर कर रही विचार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 4, 2020

BNMU NEWS:मधेपुरा:ओएमआर के आधार पर विवि परीक्षा आयोजित करने पर कर रही विचार

मधेपुरा। वैश्रि्वक महामारी से ठहरे जनजीवन के बीच बीएन मंडल विवि ने सत्र नियमित रखने और समय से परीक्षा लेने की दिशा में तैयारी शुरू कर दी है।

विश्वविद्यालय प्रशासन एमसीक्यू (मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन) और ओएमआर (ऑप्टीकल मार्क रीडिग) के आधार पर विवि परीक्षा आयोजित करने पर गहन विचार कर रहा है। विवि प्रशासन का मानना है कि इस सत्र में ऑनलाइन परीक्षा बीएनएमयू में संभव नहीं है। यहां ऑनलाइन परीक्षा कराने के लिए आवश्यक संसाधनों का अभाव है। साथ ही विवि के शिक्षक व छात्र इसमें दक्ष नहीं है। इस परिस्थिति में यूजीसी की गाइडलाइन के संदर्भ में दो विकल्पों को विवि अपने अनुकूल मानती है।

विवि के सामाजिक शास्त्र के संकायाध्यक्ष डॉ. आरकेपी रमन, मानविकी संकाय के संकायाध्यक्ष डॉ. और रसायन शास्त्र विभाग के विवि प्रोफेसर डॉ. नरेश कुमार ने बीएनएमयू की परिस्थिति उपलब्ध साधनों और सहूलियत के लिहाज से विवि में एमसीक्यू (मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन), ओएमआर (आप्टीकल मार्क रीडिग) के आधार पर परीक्षा आयोजित करने का समर्थन किया है। साथ ही सुझाव दिया कि लॉकडाउन टूटने के बाद सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए अधिक से अधिक ग्रुप में सभी विषयों को बांट कर प्रतिदिन कम छात्रों की परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्न एवं ओएमआर के माध्यम से तीन घंटे की परीक्षा दो घंटे में आयोजित की जाए। इससे पहले बता दें कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देश के सभी विश्वविद्यालय को परीक्षा आयोजित करने के लिए अलग-अलग विकल्प दिए हैं।

-------

जून से जुलाई तक विश्वविद्यालय में होगी परीक्षा

विवि प्रशासन जून से जुलाई तक विभिन्न परीक्षा आयोजित कर सकती है। इसमें यूजी से लेकर पीजी के अलावा एलएलबी, बीसीए, बीबीए एवं बीएड की परीक्षा शामिल है। इस परीक्षा में छात्रों को सामाजिक दूरी का निर्वहन करना होगा। इसके लिए विवि ने अधिक से अधिक परीक्षा केंद्र स्थापित कर एक सेंटर पर कम से कम छात्रों को शामिल करने का निर्णय लिया है। इसमें दो गज की दूरी पर केवल एक छात्र की परीक्षा में बैठने की व्यवस्था होगी। साथ ही विवि ने परीक्षा में छात्रों को मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

-------

विवि के 29 में 22 कॉलेज संसाधन विहीन

बीएमएमयू में ऑनलाइन परीक्षा की बात बेमानी होगी। अभी यहां ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की भी सुविधा यहां नहीं है। आलम यह है कि विवि मुख्यालय स्थित पीजी विभाग में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने के कोई संसाधन उपलब्ध नहीं है। विवि के 29 में 22 कॉलेज संसाधन विहीन है। विवि के 13 अंगीभूत इकाई में केवल टीपी कॉलेज मधेपुरा, एमएलटी कॉलेज, आरएम एवं आरजेएम कॉलेज सहरसा में ऑनलाइन परीक्षा के संसाधन उपलब्ध हैं। वहीं 14 में तीन संबद्ध कॉलेज मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा, यूभीके कॉलेज और एलएवाय कॉलेज में ऑनलाइन परीक्षा संभव है।

-------

आर्थिक रूप से पिछड़े इलाके में बीएन मंडल विवि स्थित है। शिक्षक व छात्र ऑनलाइन एजुकेशन को लेकर जागरूक नहीं है और अभी विवि संसाधनों की कमी है। इसलिए अभी बीएनएमयू में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने की संभावना नहीं है। यूजीसी के अन्य विकल्पों को ध्यान में रखते हुए विवि ने परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें तीन घंटे की परीक्षा दो घंटे में होगी।

डॉ. अवध किशोर राय

कुलपति, बीएनएमयू