सहरसा-दरभंगा सीमा पर अवस्थित जिले के नवहट्टा थाना व डरहार ओपी के सतौर चौक पर सोमवार को गुप्त सूचना पर तीन थाने की पुलिस ने एक गैरेज में छापेमारी कर लूट व चोरी के आठ बाइक को बरामद कर गैरेज संचालक मो.रहीम को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक दरभंगा जिले के विरौल व जमालपुर थाना क्षेत्र से लूट व चोरी की गई बाइक को इसी गैरेज संचालक के हाथ बेच दिया जाता था। कुछ बाइक को मरम्मति के नाम पर गैरेज में रख दिया जाता था। बाइक चोरी व लूट की बावत दरभंगा जिले के कई थाने में मामला दर्ज है।
पुलिस द्वारा जांच पड़ताल में लूट व चोरी की बाइक का नंबर भी मिला है। गैरेज संचालक मो.
रहीम को दरभंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर तथा बरामद बाइक को जप्त कर अपने साथ दरभंगा लेकर चली गई।