Kosi Live-कोशी लाइव BNMU EXAM ALERT:परीक्षा कार्यक्रम अगले आदेश तक स्थगित - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 4, 2020

BNMU EXAM ALERT:परीक्षा कार्यक्रम अगले आदेश तक स्थगित

मधेपुरा। बीएन मंडल विश्वविद्यालय अंर्तगत सभी महाविद्यालयों में विभिन्न परीक्षा कार्यक्रमों को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसमें परीक्षा फार्म भरने से लेकर परीक्षा के आयोजन को तत्काल स्थगित किया गया है। इस संबंध में कुलपति डॉ. अवध किशोर राय के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि लॉकडाउन की अवधि 17 मई तक बढ़ा दी गई है। विवि ने पूर्व में तीन मई तक निर्धारित लॉकडॉन को ध्यान में रखते हुए परीक्षा कैलेंडर जारी किया था। इस बीच विवि अंतर्गत कई कॉलेजों को बाहर से आने वाले मजदूरों को 14 दिन तक रखने के लिए चिन्हित किया है। साथ ही लॉकडाउन की अवधि भी 17 मई तक विस्तारित की गई है। इन कारणों से परीक्षा कैलेंडर के अनुसार सभी परीक्षा कार्यक्रमों को अगले आदेश तक के लिए स्थगित किया गया है। इसमें चार मई से डिग्री व पीजी का परीक्षा फार्म भरना भी शामिल है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी निर्देश के आलोक में सत्र 2019-22 स्नातक प्रथम खंड, डिग्री द्वितीय सत्र 2018-21, बीएड, पीजी, एलएलबी और वोकेशनल कोर्स का परीक्षा कार्यक्रम स्थगित की गई है।