Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:अर्धनिर्मित पक्का की दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत, दूसरा घायल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 31, 2020

सहरसा:अर्धनिर्मित पक्का की दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत, दूसरा घायल

@कोशी लाइव:

सहरसा। बसनही थाना क्षेत्र के मंगवार पंचायत स्थित नासिक टोला में रविवार की दोपहर अर्धनिर्मित पक्का की दीवार गिरने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जबकि एक 05 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत बालक नासिक टोला निवासी लड्डू पौद्दार का पुत्र आयुष कुमार तथा जख्मी घायल गुड्डू पौद्दार का पुत्र सत्यम कुमार बताया जाता है। घायल का इलाज परिजनों के द्वारा मधेपुरा में कराया जा रहा है।

जानकारी अनुसार रविवार की दोपहर आयुष कुमार व सत्यम कुमार अपने घर जाने वाली गली में खेल रहा था कि पड़ोसी मनोज पौद्दार का अर्धनिर्मित पक्की दीवार अचानक ही गिर पड़ा।दीवार गिरने पर गली में खेल रहे दोनों बालक उस दीवार की चपेट में आ गये। जिसमें दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसे परिजनों के द्वारा आननफानन में इलाज के लिए मधेपुरा ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही आयुष की मौत हो गई।जबकि घायल सत्यम का इलाज मधेपुरा में ही करवाया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो रहा है। 

----

गुवाहाटी में हैं मृत बालक के माता-पिता

मृतक 10 वर्षीय आयुष अपने दादा-दादी के साथ गांव में रह रहा था। जबकि उसके माता-पिता गुवाहाटी में रह रहे थे। घटना के दिन भी गोहाटी में ही थे। घटना की सूचना के बाद बसनही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर अग्रतर कारवाई में जुट गयी। उक्त बाबत बसनही थानाध्यक्ष श्वेतकमल ने बताया कि शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।