Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल:डायन के आरोप में महिला के साथ मारपीट, जांच में जुटी पुलिस - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 31, 2020

सुपौल:डायन के आरोप में महिला के साथ मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

@कोशी लाइव:

डायन के आरोप में महिला के साथ मारपीट, जांच में जुटी पुलिस


संवाद सूत्र, सरायगढ़ (सुपौल): भपटियाही थाना क्षेत्र के शाहपुर-पृथ्वीपट्टी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर आठ में एक महिला को डायन बताकर कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर तत्काल कार्रवाई का अनुरोध किया है। थाने में दिए आवेदन में पार्वती देवी ने आरोप लगाया है कि वह अपने घर में कुछ काम में लगी थी। इसी क्रम में पूर्व रंजिश के चलते पड़ोस के पवन देवी, अशोक मंडल, संतोष कुमार, इंदु देवी, नीलम देवी आदि ने उसे घेर लिया तथा मारपीट करने लगा। पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि उसके साथ मारपीट करने वाले लोग यह कह रहे थे कि डायन कर दिए जाने के कारण उन सबों के परिवार में बच्चे बीमार हैं और कई लोग परेशान हैं। पीड़िता का कहना है कि उपरोक्त लोग उन्हें बार-बार जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे जिससे वह काफी भयभीत है। बताया कि गलतफहमी में पड़ोस के उपरोक्त लोग उनकी जान भी ले सकते हैं इस कारण थाना में आवेदन देकर कार्रवाई का अनुरोध किया है। आवेदन मिलने के बाद कार्यवाही शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया के स्थल जांच के लिए पुलिस गई है और लौटने पर जो भी तथ्य सामने आएंगे उसको लेकर कार्यवाही की जाएगी।