Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।हत्याकांड का नामजद आरोपित गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 29, 2020

मधेपुरा।हत्याकांड का नामजद आरोपित गिरफ्तार

मधेपुरा। पुलिस उपाधीक्षक सदर वसी अहमद के नेतृत्व में बुधवार की रात सदर थाना व भर्राही ओपी पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर सदर थाने का एक व भर्राही ओपी के दो हत्याकांड के नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक वसी अहमद ने बताया कि समकालीन अभियान के तहत सघन छापामारी अभियान चलाकर सदर थाना व भर्राही ओपी के हत्याकांड के नामजद आरोपित लालो ऋषिदेव उर्फ लालो सादा, शैलेन्द्र यादव एवं दिलीप यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार तीनों हत्या आरोपी को जेल भेज दिया गया है।