सहरसा। किसनपुर पंचायत के सुरमाहा बजरंगी टोला में सोमवार को जमीन विवाद में युवक विजय की हुई हत्या मामले में तीन नामजद आरोपित को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। ओपी अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मृतक के बड़े भाई अजय यादव के दिये बयान पर चचेरा चाचा जयकुमार यादव, उनके पिता रघुवीर यादव, पुत्र रंजीत, अजीत, पत्नी कंचन देवी, पुत्री सहित एक गोतिया मंहथ यादव को नामजद आरोपित किया गया है। ओपी अध्यक्ष ने बताया दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट व गोलीबारी में दूसरे पक्ष के जय कुमार यादव की पत्नी कंचन देवी जख्मी हुई है। जख्मी कंचन देवी द्वारा दिये गये बयान पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ओपी अध्यक्ष ने बताया हत्या के मामले में आरोपी जयकुमार यादव, महंथ यादव सहित कंचन देवी को हिरासत में ले लिया गया है।
Tuesday, May 19, 2020
सहरसा।विजय हत्याकांड में तीन आरोपित गिरफ्तार
कोशी लाइव
खबरों की सुझाव और विज्ञापन देने के लिए अभी संपर्क करें!Editor: Amar Akky
WhatsApp No:9570452002