Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।कोरोना मरीज बढ़ने पर गांव को सील करने लगे हैं ग्रामीण - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, May 19, 2020

सहरसा।कोरोना मरीज बढ़ने पर गांव को सील करने लगे हैं ग्रामीण


सहरसा। प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि होने से प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों मे भी दहशत का माहौल बन गया है। पूर्व से ही ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश लोग कोरोना संक्रमण को लेकर एहतियात बरत रहे हैं। लेकिन प्रखंड क्षेत्र दिघिया दो और नरियार में एक करोना मरीज की पुष्टि होने के बाद आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग स्वयं एवं अपने परिवारों की सुरक्षा हेतु और एहतियात बरतने लगे हैं।

कई ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय लोगों द्वारा खुद ही अपने गांव का मुख्य रास्ता को बांस और बल्ले लगाकर सील किया जा रहा है। सोमवार को भर्राही के बाद कहरा शर्मा टोला को भी स्थानीय लोगों द्वारा सील कर इस महामारी से बचने एवं बचाने की प्रयास में लगे रहे। वही प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में और सुरक्षा प्रदान हेतु प्रशासन द्वारा भी क्षेत्र में सुरक्षा ²ष्टि से लॉकडाउन का समुचित पालन कराने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। बीडीओ रचना भारतीय ने बताया कि वरीय अधिकारियों के दिशा निर्देश पर कोरोना पॉजिटिव वाले क्षेत्र में सील करने की प्रक्रिया की जा रही है। आदेश निर्गत होते ही संबंधित क्षेत्र को सील कर दिया जाएगा।