Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।ईस्ट एन वेस्ट ने कुलपति व प्रतिकुलपति को दी विदाई - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, May 28, 2020

सहरसा।ईस्ट एन वेस्ट ने कुलपति व प्रतिकुलपति को दी विदाई


सहरसा। भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के कुलपति एवं प्रति कुलपति को ईस्ट एन वेस्ट टीचर ट्रेनिग कॉलेज सहरसा के चेयरमैन डॉ. रजनीश रंजन, प्राचार्य एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक सहित ने विदाई देते हुए उन्हें सम्मानित किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ. अवधकिशोर राय एवं प्रति कुलपति के कार्यालय पहुंचकर मिथिला पेंटिग, चादर , पाग, मखान, जनेऊ, सुपारी , पुष्पगुछ एवं तुलसीदास कृत रामचरितमानस एवं भागवत गीता देते हुए दोनों का अपने महाविद्यालय की ओर से विदाई दी। मौके पर चेयरमैन डा. रजनीश ने कहा कि कुलपति का कार्यकाल स्वर्णिम पल के रूप में याद किया जाता रहेगा। इस मौके पर ईस्ट एन वेस्ट के उप प्राचार्य मिथिलेश कुमार ने आम के पेड़, प्राध्यापक प्रमुख नीलेश राय ने आंवले का पेड़ महाविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी सह प्राध्यापक अभय कुमार मनोज ने कुलपति को फोटो फ्रेम भेंट किया।

वहीं महाविद्यालय के प्राध्यापक जमशेद आलम ने साइकस के पौधे , राहुल कौशिक ने अमरूद के पेड़ ,मो बरकतउल्ला ने टीक के पौधे, सहायक आदर्श सिंह सोनू ने कड़ी के पत्ते के पौधे , सहायक रोशन कुमार ने औषधीय पौधा एवं वित्त प्रबंधक राजेश कुमार सिंह ने श्रीमछ्वागवत गीता प्रदान किया।