मधेपुरा। अनुमंडल कार्यालय परिसर में पीडीएस दुकानदारों के साथ एसडीएम एसजेड हसन ने बैठक की। बैठक में कोरोना वायरस को लेकर जारी लॉकडाउन की स्थिति में सरकार द्वारा की गई व्यवस्था से लोगों को अवगत कराया। एसडीएम एसजेड हसन ने कहा कि सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ राशन-केरोसिन गरीबों तक पहुंचाना चाहती। डीलरों के माध्यम से राशन पहुंचाने की व्यवस्था है। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही और गड़बड़ी सहन नहीं किया जाएगा। डीबीटी की असफलता खासा नाराजगी जाहिर की गई। खाली आधार कार्ड की उपलब्धता पर भी नराजगी जताई गई। एसडीएम ने कहा कि बैंक खाता उपलब्ध नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं का राशन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा। सभी डीलर को राशन कार्ड, आधार कार्ड उपलब्धता कराने की जवाबदेही दी गई। जनवितरण वाले पैक्स अध्यक्षों से कहा गया कि जवाबदेही से पीछे हट रहे हैं। यह सही नहीं है। पैक्स अध्यक्षों से कहा गया कि वह उपभोक्ताओं का आधार, राशन कार्ड, पास बुक आदि इकट्ठा करें। उसकी सूची तैयार कर रिपोर्ट दे। ताकि लाभुको को राशन-केरोसिन में परेशानी नहीं हो। सभी डीलरों से कहा गया कि आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाता उपलब्ध नहीं कराने पर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में गरीबों को दिक्कत नहीं होना चाहिए। लाभुको उसका वाजिब हिस्से का राशन मिलना चाहिए। यदि कोई लोग लाभ से वंचित रहते हैं तो इसकी जवाबदेही डीलरों की होगी। लाभुको को भी चाहिए कि जरूरी कागजात अपने डीलर को दे। कागजात नहीं उपलब्ध होने पर राशन कार्ड रद्द कर दिए जाएंगे। बैठक में सभी प्रखंड आपूíत पदाधिकारी, सभी डीलर, पैक्स अध्यक्ष मौजूद थे।
