Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।कोरोना पॉजिटिव छात्र के सात रिश्तेदारों को किया क्वारंटाइन saharsa news - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 17, 2020

सहरसा।कोरोना पॉजिटिव छात्र के सात रिश्तेदारों को किया क्वारंटाइन saharsa news


सहरसा। प्रखंड अंतर्गत सिटानाबाद दक्षिणी पंचायत के चमकका गांव के एक छात्र के कोरोना पॉजिटिव रहने की पुष्टि होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। चिकित्सकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने गांव पहुंचकर संक्रमित छात्र के संपर्क में आए सात रिश्तेदार को क्वारंटाइन कर दिया। एसडीओ वीरेंद्र कुमार, बीडीओ मनोज कुमार, सिमरी बख्तियारपुर थानाध्यक्ष रणवीर कुमार, बलवाहाट ओपी प्रभारी हरेश्वर सिंह, अंचलाधिकारी धर्मदेव चौधरी चकमका गांव पहुंचकर गांव को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित करने के बाद तीन किलोमीटर की परिधि को सील कर दिया गया।

वहीं क्षेत्र को सैनिटाइज करने का कार्य किया जा रहा है। अनुमंडल पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव छात्र के परिवार के सात सदस्य को प्रखंड मुख्यालय स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। जिनमें से दो महिला एवं पांच बच्चे शामिल हैं। चिकित्सा प्रभारी डॉ. एनके, स्वास्थ्य प्रबंधक महबूब कासमी की अगुवाई में परिवार के सभी सदस्यों की चिकित्सकीय जांच की गई। जांच में अबतक किसी प्रकार का संदिग्ध लक्षण नहीं दिखाई दिया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मुश्ताक आलम, पैक्स अध्यक्ष इरफान आलम, अली असगर, रामअवतार शर्मा, असगर अली, मोहम्मद कयूम आलम सहित अन्य लोग मौजूद थे।