कटिहार। बलरामपुर पुलिस ने रविवार की रात थाना क्षेत्र के बैरागी टोला चेकपोस्ट पर हेरोईन के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया कि पुलिस की गश्ती दल ने बंगाल से बाइक सवार तीन युवकों को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी लेने पर एक युवक के जूते से दो ग्राम होरोईन की पुड़िया बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित अभिषेक कुमार पासवान, बप्पी कुमार पासवान एवं मिथुन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। तीनों युवक बारसोई थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर के निवासी हैं। आरोपित मादक पदार्थों की तस्करी के धंधे में शामिल है। पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
Monday, May 25, 2020
कटिहार:हेरोईन के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
