सहरसा। मंडल कारा सहरसा की महिला बंदियों के बीच साड़ी का वितरण किया गया। महिला बंदियों को जेल में आने के कारण कपड़ों की समस्या को देखते हुए जेल प्रशासन द्वारा साड़ी दिया गया। जानकारी देते हुए जेल अधीक्षक सुरेश चौधरी ने बताया कि नए महिला बंदियों को जेल आने पर कपड़ों की समस्या हो जाती है। इस समस्या के समाधान के लिए यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में सहरसा मंडल कारा में 19 महिला बंदी है। इसलिए इनसबों के बीच साड़ी वितरित की गई। अधीक्षक ने कहा कि कोरोना संक्रमण व लॉकडाउन के दौरान किसी मामले में जेल भेजे जा रहे पुरूष बंदी को वीरपुर जेल भेजा जा रहा है, जबकि महिला बंदी को बेनीपुर जेल भेजे जाने का आदेश प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि जब तक उच्च न्यायालय से सहरसा जुबेनाइन जेल को अस्थाई जेल के रूप में आदेश प्राप्त नहीं हो जाता, तब तक के लिए यही व्यवस्था रहेगी।
@कोशी लाइव:
