वैशाली। बिहार के वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामभद्र मोहल्ला स्थित श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना (Karani Sena) के प्रदेश युवा अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह (Chandan Kumar Singh) के घर से एसटीएफ (STF) एवं जिला पुलिस बल (Vaishali Police) ने संयुक्त छापेमारी (Joint Raid) के दौरान आग्नेयास्त्रों का जखीरा (Hoard of Firearms) बरामद किया है। इनमें कई हथियार प्रतिबंधित बोर के हैं। इसके अलावा भी कई अन्य सामान बरामद किए गए हैं। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि, कई अपराधी भागने में सफल रहे।
घटना-स्थल से तीन गिरफ्तार, चंदन सिंह फरार
एसपी गौरव मंगला ने बताया कि पुलिस को घर में हथियार (Firarms) रखे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद छापेमारी (Raid) की गई। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है। चंदन सिंह फरार होने में सफल रहा। घटना को लेकर हाजीपुर नगर थाना में एफआइआर (FIR) दर्ज कराई गई है।
घटना के सभी आरोपिताें का आपराधिक इतिहास
एसपी ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों में सभी का आपराधिक इतिहास (Criminal History) है। करनी सेना का प्रदेश युवा अध्यक्ष चंदन सिंह भी नगर थाना में छह मामले, सदर थाना में दो तथा भगवानपुर थाना में एक आपराधिक मामले में पहले से ही आरोपित है।
छापेमारी में बरामद किए गए हथियार
7.62 बोर पिस्टल - 02
रायफल बट - 01
7.65 बोर पिस्टल - 02
बिन्डोलिया - 02
डबल बैरल का कट्टा- 01
हॉलेस्टर - 01
.315 बोर का रायफल - 01
पिस्टल का मैगजीन - 07
देशी कट्टा - 01
मैन पैक - 04
रेगुलर पिस्टल -01
मैन पैक चार्जर - 02
रिवॉल्वर - 01
स्कैनर एचएचएमडी - 01
0.32 बोर का कारतूस - 30
लैपटाप - 01
7.62 बोर का कारतूस- 14,

मोबाइल एन्ड्रायड फोन - 09
303 बोर का कारतूस - 08,
.315 बोर का कारतूस -31
किलिंग रॉड- 01
.22 बोर का कारतूस - 16
फूल थ्रू - 02
.315 बोर का खोखा - 148
0.32 बोर का खोखा - 161
