Kosi Live-कोशी लाइव बिहार के शिक्षकों ने वापस ली हड़ताल, सरकार के साथ इन बिंदुओं पर बनी सहमति bihar news - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 4, 2020

बिहार के शिक्षकों ने वापस ली हड़ताल, सरकार के साथ इन बिंदुओं पर बनी सहमति bihar news

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष केदार पांडेय के मुताबिक, सरकार द्वारा शिक्षकों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई वापस ली जाएगी. साथ ही हड़ताल अवधि का उनको वेतन भी दिया जाएगा. पांडेय ने बताया कि अन्य सभी मांगों पर लॉकडाउन के बाद विचार किया जाएगा.

पटना. इस वक्त की बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना (Patna) से आ रही है, जहां बिहार के माध्यमिक शिक्षकों ने अपनी हड़ताल (Bihar Teachers Strike) खत्म कर दी है. हड़ताल खत्म करने की घोषणा बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा की गई है. इसकी घोषणा करते हुए शिक्षक संघ के अध्यक्ष केदार पांडेय ने कहा कि बिहार में माध्यमिक शिक्षकों की हड़ताल खत्म हो गई है. बिहार में माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले ये हड़ताल 25 फरवरी से चली आ रही थी.

हड़ताली शिक्षकों पर नहीं होगी कार्रवाई

हड़ताल तोड़ने का ये निर्णय शिक्षा विभाग के साथ वार्ता के बाद हुई सहमति के आधार पर लिया गया है. शिक्षक संघ के अध्यक्ष केदार पांडेय के मुताबिक, सरकार द्वारा शिक्षकों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई वापस ली जाएगी. साथ ही हड़ताल अवधि का उनको वेतन भी दिया जाएगा. पांडेय ने बताया कि अन्य सभी मांगों पर लॉकडाउन के बाद विचार किया जाएगा. इससे पहले सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नियोजित शिक्षकों की हड़ताल तुड़वाने को लेकर सीएम ने शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन को निर्देश दिया था, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने माध्यमिक शिक्षक संघ को इसकी सूचना दी और संघ के अध्यक्ष केदार पांडेय से बातचीत की गई.

निगाहें अब प्रारंभिक शिक्षकों की ओर

हड़ताल खत्म होने के बाद बिहार सरकार ने राहत की सांस ली है. दरअसल बिहार के माध्यमिक शिक्षक 25 फरवरी से लगातार हड़ताल पर चल रहे थे. वहीं बिहार के प्रारंभिक शिक्षक अभी भी हड़ताल पर हैं. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि माध्यमिक शिक्षक संघ की हड़ताल टूटने के बाद अब बिहार के प्रांरभिक शिक्षक भी अपनी हड़ताल वापस ले लेंगे. बिहार के प्राथमिक शिक्षकों की हड़ताल 17 फरवरी से ही चल रही है.

इनपुट- रजनीश कुमार