Kosi Live-कोशी लाइव अररिया/बिहार:दहेज में दो लाख रुपये नहीं मिले तो पत्नी और बच्चों को घर से भगाया फिर की दूसरी शादी, पांच पर केस - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, May 28, 2020

अररिया/बिहार:दहेज में दो लाख रुपये नहीं मिले तो पत्नी और बच्चों को घर से भगाया फिर की दूसरी शादी, पांच पर केस

एक युवक ने महज़ दो लाख रुपये के लिए शादी के तीन साल बाद पत्नी और बच्चे को घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने दूसरी शादी भी कर ली। पति के दूसरी शादी की सूचना पर जब पहली पत्नी विरोध जताने ससुराल गयी तो ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से भगा दिया। घटना पलासी थाना क्षेत्र के बाँसर गांव की है। 

इस संबंध ने पीड़िता व फारबिसगंज के ढोलबज़्ज़ा निवासी सइन खान की बेटी तबस्सुम ने पति, ससुर, देवर सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पलासी पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

नामजदों में तबस्सुम के पति मो कुद्दूस आलम, ससुर मो निजाम व पति के भाई कादिर आलम, सादिर आलम व शब्बीर आलम शामिल हैं। घटना 25 मई की बताई गई है। थाना में विलम्ब से सूचना देने का कारण पंचायत में सुलह करवाने की कोशिश होने की बात कही गयी है। पीड़िता तबस्सुम ने पति की दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी शादी दस वर्ष पूर्व बाँसर निवास कुद्दुस आलंके बेटे निजाम के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार कीमती उपहार देकर हुई थी। शादी के तीन साल बाद ससुराल वाले दोबारा दहेज के रूप में दो लाख रुपये लाने का दवाब बनाने लगे। विरोध करने पर उन्हें बराबर प्रताड़ित किया जाता रहा। इस बीच उसने एक बच्चे को भी जन्म दिया।

इधर पलासी थानेदार ओमप्रकाश ने कहा कि पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।