- अपराधी पहले से घात लगाये हुए थे, जैसे ही शंकर पास आया उसपर हमला कर दिया
- हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है, पुलिस मामले की जांच कर रही है
अररिया. अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।
गोड़राहा विशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या चार निवासी रामप्रकाश यादव का 21 वर्षीय पुत्र शिव शंकर कुमार उर्फ चिंटू यादव बुधवार की शाम अपने खेत में काम करने वाले मजदूरों को लाने के लिए गया हुआ था। वह रात में अपने घर लौट रहा था तभी बरियारपुर मोड़ के पास पहले से घात लगाये अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। गुरुवार सुबह शिव शंकर का शव मिला।
मृतक के परिजनों ने नरपतगंज थाना में तीन नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।