Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल:पानी भरे गड्ढे में मिला मासूम का शव, हत्या की जताई आशंका - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 31, 2020

सुपौल:पानी भरे गड्ढे में मिला मासूम का शव, हत्या की जताई आशंका

@कोशी लाइव:


संवाद सूत्र, त्रिवेणीगंज (सुपौल): थाना क्षेत्र के डपरखा पंचायत के वार्ड नंबर एक में पानी भरे गड्ढे में स्थानीय अशोक सरदार का आठ वर्षीय पुत्र आकाश कुमार का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। स्वजनों ने बताया कि शनिवार संध्या पांच बजे के आसपास घर के बगल में वह खेल रहा था। खेल के बाद वापस घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गई। रातभर बच्चे की तलाश की गई, लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया। रविवार की सुबह करीब 11 बजे किसी ने घर के सामने पानी से भरे गड्ढे में बच्चे को देखा जिसकी सूचना स्वजनों को दी। सूचना मिलते ही स्वजन वहां पहुंचे और गड्ढे से मृत अवस्था में बच्चे को बाहर निकाला। जिसके बाद स्वजनों के बीच मातम छा गया। मौके पर मौजूद स्थानीय सरपंच राजेश कुमार के अनुसार बच्चे के गायब की मौखिक सूचना स्थानीय त्रिवेणीगंज थाने को शाम में ही दे दी गई थी और रविवार की सुबह स्वजनों ने बच्चे के गायब होने की लिखित सूचना स्थानीय थाना को दिया था, लेकिन कुछ देर बाद गड्ढे में शव मिलने से परिजन बच्चे की हत्या की आशंका भी जता रहे हैं। थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।