Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।ससुराल में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकशी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 22, 2020

सहरसा।ससुराल में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकशी


सहरसा। सोनबर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में शुक्रवार सुबह ससुराल में बस गये एक एक युवक ने गले में फंदा लगाकर खुदकशी कर ली। सहरसा शहर के वार्ड नंबर दो निवासी राजेंद्र प्रसाद के पुत्र कौशल कुमार की शादी करीब पांच वर्ष पहले भगवानपुर गांव में स्वर्गीय अखिलेश कुमार वत्सल की पुत्री स्मिता कुमारी के साथ हुई थी। शादी के बाद स्मिता कुमारी को कोई भाई नही रहने और पिता की मृत्यु हो जाने के बाद से कौशल अपने ससुराल में ही रहा करता था। वही जीविकोपार्जन भी करता था। इस दौरान उसे एक पुत्री हुआ जो तीन वर्ष की है।

युवक की पत्नी ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार सुबह भी उठकर अपने कार्य में लग गई। इसी दौरान पति के लिए नाश्ता बनाकर पति को जगाने रूम के पास गयी तो रूम अंदर से बंद था।आवाज देने पर भी नहीं खोलने पर पीछे के खिड़की से देखने गई तो देखे कि पति एक दुपट्टे के सहारे पंखा से लटक से लटक रहे हैं। उसके बाद हल्ला करने पर आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर कौशल कुमार को उतारा तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलने पर सोनबरसा कचहरी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन की। इसी दौरान मृतक के पिता राजेंद्र प्रसाद साह सहित अन्य रिश्तेदार भी भगवानपुर पहुंच गये थे। स्वजन फिलहाल कुछ भी बोलने से इंकार किया। थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना आत्महत्या का लगता है।