Kosi Live-कोशी लाइव बेगूसराय:तीन महीने तक युवती का रेप करता रहा दबंग, लॉकडाउन की वजह से ऐसे खुली पोल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 22, 2020

बेगूसराय:तीन महीने तक युवती का रेप करता रहा दबंग, लॉकडाउन की वजह से ऐसे खुली पोल


बेगूसराय. बिहार के बेगूसराय (Begusarai) में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म (Rape) का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. दबंग द्वारा लगातार कई महीनों से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जा रहा था और लड़की द्वारा किसी को बताने की सूरत में भाई और पिता को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी. लेकिन इसी दौरान लड़की गर्भवती हो गई और लॉकडाउन की वजह से गर्भपात नहीं हो सका तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. अब लड़की और उसके परिजन इस मामले में प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं.

परिवार को जान से मारने की देता रहा धमकी

घटना मटिहानी थाना क्षेत्र की है. पीड़िता का आरोप है कि वो रिफाइनरी ओपी के महना गांव निवासी 55 वर्षीय किसान अनिल सिंह के खेत में काम करती थी. इसी दौरान अनिल सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि वो किसी को इस बारे में जानकारी देगी तो उसके इकलौते भाई और पिता की हत्या कर देगा. इसी डर से पीड़िता किसी को कुछ नहीं बता रही थी. इस बीच कई बार आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
विज्ञापन

पीड़िता जब 3 माह की गर्भवती हो गई तो उसने अनिल सिंह से इलाज के लिए रूपए की मांग की तो अनिल सिंह के द्वारा पीड़िता के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई. इसके बाद पीड़िता ने आरोपी को पकड़ लिया जिसके बाद आसपास के लोग जुट गए और आरोपी के साथ मारपीट करने लगे. लेकिन आरोपी वहां से किसी तरह बचकर फरार हो गया. इसके बाद पीड़िता परिजन और ग्रामीणों के साथ महिला थाना पहुंची और अनिल सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. महिला थाना अध्यक्ष राजनंदिनी ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.