Kosi Live-कोशी लाइव बिहार:घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी का गला काटा, फिर खुद भी जान देने की कोशिश की - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 29, 2020

बिहार:घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी का गला काटा, फिर खुद भी जान देने की कोशिश की


अररिया के रानीगंज में शुक्रवार को घरेलू कलह के बाद पति ने धारदार हथियार से पहले पत्नी का गला काटा फिर खुद का गला काटकर जान देने की कोशिश की। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पूर्णिया रेफर कर दिया गया है।

घटना अररिया जिला मुख्यालय स्थित हसनपुर पंचायत के कलावती नगर वार्ड संख्या सात की घायल प्रमोद झा पिता लक्ष्मी झा और उनकी पत्नी मीरा देवी वैशाली जिले के पातेपुर गांव की रहने वाली है। प्रमोद झा वर्षों पहले रानीगंज में बस गए थे। बाजार के एक होटल में काम करते थे। विगत कुछ वर्षों से दोनों पति-पत्नी रानीगंज के हसनपुर वार्ड सात स्थित एक मकान में किराए पर रह रहे थे।


कुछ महीनों से पति पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे।

कई बार स्थानीय स्तर पर पंचायती भी हुई थी। इस बीच शुक्रवार की सुबह पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। घायल दंपत्ति के बच्चों ने बताया कि अचानक पापा ने दबिया से मम्मी का गला काट दिया इसके बाद अपना गला काट लिया। हमलोग वहां से भाग गए नहीं तो हमलोगों को भी जान से मार देते। घटना के बाद करीब आधे घंटे तक खून से लथपथ दोनों गंभीर हालत में कमरे में एक दूसरे के ऊपर पड़े रहे। इस बीच अलग बगल के सैकड़ों लोग मौके पर जुटे। लेकिन किसी ने घायल को अस्पताल ले जाने की जहमत नहीं उठाई।

सूचना मिलने पर रानीगंज दारोगा मैनुद्दीन दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से रानीगंज पुलिस ने सहयोग से इलाज के लिए रानीगंज रैफरल अस्पताल लाया गया। रानीगंज रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया गया। दोनोँ के दो बेटी और एक बेटा है। रानीगंज रेफरल अस्पताल के डॉक्टर पीके मेहता ने बताया कि दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं मामले को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष श्यामनंदन यादव ने बताया कि दोनों पति पत्नी में किसी बात को लेकर दो तीन महीनों से विवाद चल रहा था। घटना के कारणों का पता नहीं चला है।