Kosi Live-कोशी लाइव ब्रेकिंग:खगड़िया में हादसा, हाईवा और ट्रक के बीच एनएच 31 पर आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 29, 2020

ब्रेकिंग:खगड़िया में हादसा, हाईवा और ट्रक के बीच एनएच 31 पर आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत

खगड़िया जिले के पसराहा थाना के एनएच 31 पसराहा ढाला के पास शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक और हाईवा की सीधी भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई। वहीं ट्रक का चालक घायल हो गया। 



टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। चालक उसी में फंस गया। सूचना पर पहुंची पसराहा पुलिस के एएसआई अशोक कुमार ने जेसीबी मशीन की सहायता से जब तक हाईवा में फंसे चालक को बाहर निकाला तब तक चालक संतोष कुमार की मौत हो चुकी थी। हादसे में दूसरी गाड़ी ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल खगाड़िया भेजा गया। बताया गया कि हाईवा खगाड़िया से भागलपुर गिट्टी लाने जा रहा था। पसराहा ढाला से पहले विपरित दिशा से आ रहे ट्रक जो नवादा जा रहा था। अनियंत्रित होकर हाईवा में टक्कर मार दी। पसराहा थानाध्यक्ष प्रियरंजन कुमार ने बताया कि दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।