Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।स्पेशल ट्रेन के आगमन को लेकर डीएम ने लिया स्टेशन का जायजा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 8, 2020

मधेपुरा।स्पेशल ट्रेन के आगमन को लेकर डीएम ने लिया स्टेशन का जायजा


मधेपुरा। दूसरे राज्यों से छात्रों व श्रमिकों को लेकर आने वाली स्पेशल ट्रेन को लेकर जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन परिसर में तैयारियों का जायजा लिया। रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान डीएम नवदीप शुक्ला, एसपी संजय कुमार ने स्टेशन अधीक्षक के साथ चर्चा की। स्टेशन अधीक्षक के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने स्टेशन परिसर का भ्रमण ट्रेन आने की स्थिति में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए यात्रियों को उतारने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी यात्रियों के जांच करने के साथ ही क्वारंटाइन सेंटर में भेजने की बात कही गई। स्टेशन अधीक्षक पारस नाथ मिश्र ने बताया कि ट्रेन के आने की अभी कोई जानकारी नहीं है। कोटा से एक स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को सहरसा आ रही है। ऐसे में ट्रेन में अधिक संख्या में मधेपुरा के यात्री रहने पर ट्रेन को मधेपुरा स्टेशन तक लाया जा सकता है। इसी वजह से प्रशासनिक स्तर पर तैयारी की जा रही है। मौके पर सदर एसडीओ वृंदा लाल,स्टेशन मास्टर अनिल कुमार आरपीएफ केएन सरदार रंजीत कुमार चौधरी, कमलेश कुमार बद्री आनंद कुमार के साथ-साथ माल अधीक्षक राघवेंद्र कुमार, गणेश कुमार, कोचिग अधीक्षक एवं विपिन कुमार वाणिज्य लिपिक उपस्थित थे।