Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।ग्रामीणों ने हथियार के साथ बदमाश को पकड़ा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 8, 2020

मधेपुरा।ग्रामीणों ने हथियार के साथ बदमाश को पकड़ा




मधेपुरा। थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, शाहपुर के ग्रामीणों को सूचना मिली की गांव के राजो शर्मा एक बदमाश ठहरा हुआ है। इस बात की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों द्वारा ग्वालपाड़ा पुलिस जानकारी दी गई। ग्वालपाड़ा थाने की पुलिस बल द्वारा शाहपुर गांव पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से पकड़े गए सहरसा जिला के बसनही थाना क्षेत्र के मनखाही निवासी बबलू शर्मा को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक बाइक भी बरामद की है।