सहरसा। बिहरा थाना क्षेत्र के बिजलपुर वार्ड नंबर चार मे छेड़खानी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों से तीन लोग जख्मी हो गये। जख्मी को इलाज के लिए पीएचसी पंचगछिया ले जाया गया। जहां स्थिति गंभीर देखकर एक पक्ष के दो घायलों को चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इधर, घटना को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, बिजलपुर के वार्ड नंबर चार के निवासी हीरा यादव की पत्नी आशा देवी ने थाना में दिए अपने आवेदन में बताया है कि वो शौच के लिए अपने घर के पिछवाड़े गई थी। इसी दौरान पड़ोस के ही सुनील यादव ने उसका हाथ पकड़कर गलत हरकत करने की कोशिश की। तभी चिल्लाने पर ससुर परमेश्वर यादव और कामेश्वर यादव वहां पहुंचकर उसे बचाया। इसी घटना को लेकर दोनों के बीच झड़प होने लगी और हो-हल्ला सुनकर सिलीप यादव, गांगो यादव, दिलीप यादव, विकास कुमार, निर्मला देवी, सुलेखा देवी, पूनम देवी, मोहरिल यादव एवं भूपेन यादव भी घटनास्थल पहुंच गए। आवेदन में पीड़िता ने उक्त लोगों पर मारपीट कर ससुर परमेश्वर यादव एवं कामेश्वर यादव को गंभीर रुप से जख्मी करने तथा लूटपाट का आरोप लगाया है।
वही दूसरे पक्ष के विकास कुमार द्वारा थाना में दिये आवेदन में बताया है कि वे अपने जमीन पर चहारदिवारी दिला रहे थे कि कामेश्वर यादव, परमेश्वर यादव, हीरा यादव लाल यादव व बिरजून यादव ने आकर मारपीट की इस घटना में विकास जख्मी हो गया है।
......
प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दिया गया है। तथा शांति ब्यवस्था बनाए रखने हेतु दोनों पक्षों को हिदायत देते हुए स्थानीय चौकीदार को तैनात कर नजर रखने का निर्देश दिया गया है।
अरविन्द कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष, बिहरा।
