Kosi Live-कोशी लाइव लॉकडाउन 3.0: बिहार में कोई छूट नहीं, कोरोना पर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का मंत्र- 'सटला त गईला बेटा' - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 4, 2020

लॉकडाउन 3.0: बिहार में कोई छूट नहीं, कोरोना पर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का मंत्र- 'सटला त गईला बेटा'

नीलकमल, पटना
बिहार सरकार ने लॉकडाउन 3.0 (Lockdown 3.0) में बिहार को कोरोना जोन के तहत सूबे को रेड और आरेंज जोन में ही रखा है। बिहार के किसी भी जिला को सरकार ने ग्रीन जीन मानने से इनकार कर दिया है। दरअसल, राज्य के बाहर फंसे लोगों की घर वापसी के बाद सरकार ने ऐहतियात के तौर पर यह कदम उठाया है। इसके अलावा रेड और ऑरेंज जोन के बावजूद बिहारवासियों को उतनी छूट नहीं मिलने वाली जितना की एमएचए द्वारा जारी गाइडलाइन में बताया गया है।

इसके पीछे सरकार की सोच यह है कि आने वाले समय में राज्य के बाहर से घर वापसी करने वालों की संख्या बढ़ेगी। हालांकि उन सभी को सरकार द्वारा बनाए गये क्वारंटीन सेंटर में रहना होगा। लेकिन सरकार का मानना है कि एक चूक से बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

लॉकडाउन 3.0 में बिहार में आम लोगों के लिए कोई छूट नहीं: डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय

शाम के 7 बजे से सुबह के 7 बजे तक आम आदमी के आवागमन पर रोक: DGP
डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने बताया कि लॉकडाउन 3.0 (Lockdown 3.0) आम आदमी के लिए किसी तरह की छूट नहीं है। जिस प्रकार लॉकडाउन के पहले चरण और दूसरे चरण में आम लोगों के लिए वंदिशें थी। उसी तरह लॉकडाउन 3.0 (Lockdown 3.0) में भी लोगों को घर में ही रहना है।

ये भी पढ़ें-: Lockdown 3.0 से जुड़ी सारी जानकारी

डीजीपी ने कहां की रेड जोन में कोई एक्टिविटी नहीं, कंटेन्मेंट एरिया में कोई एक्टिविटी नहीं, ऑरेंज जोन में कुछ गतिविधियों की छूट दी गई है। वहां की स्थिति को देखकर उस जिले के डीएम तय करेंगे कि वहां क्या छूट दी जा सकती है। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने यह भी बताया कि वह अपने फोर्स का मनोबल बढ़ाने और स्थिति की आंकलन करने के लिए रेड जोन इलाके का भ्रमण भी करेंगे।

डीजीपी ने भोजपुरी में की अपील
डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने भोजपुरी में बिहार के लोगों से लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने साफ तौर से संदेश दिया है कि 'सटला त गईला बेटा' यानी कोरोना संक्रमित मरीज से सटे तो आपको भी संक्रमण हो जाएगा।