बिहार में लॉकडाउन के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। शुक्रवार दो दिनदहाड़े बाइक सवाल बदमाशों ने एक मुखिया के पति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना राज्य के वैशाली जिले की है। बताया जाता है कि बिदुपुर प्रखंड के दिलावरपुर गोवर्धन पंचायत की मुखिया पूनम देवी के पति को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी और मौके स फरार हो गए। इसके बाद वहां मौजूद लोग लव कुमार को लेकर अस्पताल पहुंचे। नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया।
पीएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक के शव को वापस लेकर परिजन हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचे। यहां पर पोस्टमार्टम किया जाएगा। मामले में पुलिस ने अपराधियों को जल्द पकड़ने की बात है कही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना को अंजाम देने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा और कड़ी से कड़ी सजा होगी।
परजिनों की जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग