बक्सर : सिमरी थाना क्षेत्र के नगपुरा में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वाहन जांच के दौरान बुधवार की शाम बक्सर सदर से कांग्रेस के विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी की निजी गाड़ी से शराब की कई बोतलें बरामद हुईं। इस मामले में पुलिस ने विधायक के वाहन को शराब अधिनियम की धारा के तहत जब्त करते हुए इसमें सवार चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मामला विधायक से जुड़ा होने के कारण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी केके सिंह थाना में जांच के लिए पहुंचे और गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की। इधर, विधायक ने कहा कि उनकी गाड़ी कुछ लोग राहत सामग्री बांटने के लिए ले गए थे और फिर क्या हुआ इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।
सिमरी थानाध्यक्ष जुनैद आलम के मुताबिक नदी के रास्ते शराब के आने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसको लेकर पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान पुलिस को सामने से स्काíपयो निबंधन संख्या बीआर 44 एल-0040 दिखाई दी। जिसे पुलिस न. रोका और गाड़ी की तालाशी ली। जांच के क्रम में महंगी शराब की सात बोतलें बरामद हुई।
पुलिस न. शराब समेत गाड़ी जब्त करने के साथ ही वाहन पर सवार चालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। चारों की पहचान चुरामनपुर निवासी चालक सुशील कुमार प्रसाद, बड़कागांव मानसिंह पट्टी निवासी अनिल मिश्रा तथा दलसागर निवासी विक्की तिवारी और नितेश तिवारी के रूप में की गई। विक्की पहले भी शराब तस्करी के मामले में आरोपित हो चुका है। डीएसपी केके सिंह ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से यह पता लगाया जा रहा है कि शराब वे लोग किसके लिए ले जा रहे थे।
