बिहार में फिर से शुरू हुआ कोरोना का कहर, 18 नए केस के साथ 629 हुई मरीजों की संख्या
Bihar में रविवार की सुबह Corona के एकसाथ 18 नए पॉजिटिव केस मिले, जिसमें सात सहरसा के,सात मधेपुरा के, एक अररिया, एक बेगूसराय और दो दरभंगा जिले के हैं। इस तरह अब कोरोना मरीजों की संख्या 629 हो गई है.
बिहार में कोरोना वायरस ने एक बार फिर से अपना पांव तेजी से पसारना शुरू कर दिया है.
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 7 मरीज सहरसा से हैं जबकि 7 मरीज मधेपुरा से भी मिले हैं इसके अलावा दरभंगा से दो और अररिया तथा बेगूसराय से कोरोना के एक-एक नए केस सामने आए हैं. खास बात यह है कि इन सभी 18 मामलों में बीमार होने वाले अधिकांश लोग 12 से 20 साल के बीच के हैं. सहरसा में इस बीमारी ने 14, 18 13 साल के लोगों को भी अपनी जद में लिया है.
राज्य में कोरोना के मरीजों में तेजी से इजाफा ने सरकार की चिंता को बढ़ा दिया है. सूबे में प्रवासी बिहारियों के आने के साथ ही कोरोना के नए केस लगातार बढ़ने शुरू हो गए हैं. राज्य के 37 जिले अब कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं.।
पटना. बिहार में कोरोना वायरस (Coronavirus) ने एक बार फिर से अपना पांव तेजी से पसारना शुरू कर दिया है. रविवार की सुबह बिहार के अलग-अलग जिलों से इस महामारी के 18 नए केस सामने आए. इसके साथ ही बिहार में कोविड-19 (Covid-19)के मरीजों की संख्या बढ़कर 629 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, 7 मरीज सहरसा से हैं, जबकि 7 मरीज मधेपुरा से भी मिले हैं. इसके अलावा दरभंगा से दो और अररिया तथा बेगूसराय से कोरोना के एक-एक नए केस सामने आए हैं. खास बात यह है कि इन सभी 18 मामलों में बीमार होने वाले अधिकांश लोग 12 से 20 साल के बीच के हैं. सहरसा में इस बीमारी ने 14, 18 13 साल के लोगों को भी अपनी जद में लिया है.
38 में से 37 जिले Corona की चपेट में
राज्य में कोरोना के मरीजों में तेजी से इजाफा ने सरकार की चिंता को बढ़ा दिया है. सूबे में प्रवासी बिहारियों के आने के साथ ही कोरोना के नए केस लगातार बढ़ने शुरू हो गए हैं. राज्य के 37 जिले अब कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं.
शनिवार को आए थे 32 नए केस
इससे पहले बिहार में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 32 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 611 हो गई थी. राज्य में कोरोना संक्रमण से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य के कुल 38 जिलों में से 37 जिलों में कोविड-19 के मामले सामने आ चुके हैं. अब कोरोना प्रभावित जिलों की सूची में मुजफ्फरपुर का नाम भी शामिल हो गया है. राज्य के जमुई जिले में अभी तक कोरोना का एक भी केस सामने नहीं आया है.
बिहार के इन जिलों में मिले कोरोना के 18 नए केस
मुजफ्फरपुर में कोरोना ने दी दस्तक, बेगूसराय में मिले 12 नए केस
बिहार के 38 में से 37 जिलों में कोरोना वायरस प्रवेश कर चुका है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि शनिवार को बेगूसराय में 12, रोहतास में 5,अरवल में 3, नवादा और मुंगेर 2-2 और शेखपुरा, वैशाली, भोजपुर, सीवान और खगड़िया में में 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. वहीं, शनिवार को कोरोना संक्रमित जिलों में शामिल हुए मुजफ्फरपुर में 3 केस सामने आए.
Update.
आज सुबह आई जांच रिपोर्ट में जो मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें से सात सहरसा जिले के, सात मधेपुरा के, दो दरभंगा जिले के, एक अररिया और एक बेगूसराय जिले के हैं।
सहरसा में फिर मिले 7 कोरोना संक्रमित
जिले में इसमें रविवार को एकसाथ सात कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे पहले सहरसा में पांच संक्रमित मरीज हैं। अब नए मरीजों के मिलने से प्रशासनिक हलचल है।
मधेपुरा में फिर मिले सात कोरोना पॉजिटिव
मधेपुरा में महाराष्ट्र से आए मकतब के सात लोग कॅरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पांच मई को इनका सैम्पल जांच के लिए दरभंगा भेजा गया था। इसमें छह पुरैनी व एक घैलाढ़ प्रखंड के हैं। सभी को स्थानीय मेडिकल कॉलेज में खा गया है।
दरभंगा में मिले दो नए पॉजिटिव, जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 11
दरभंगा जिले में आज दो नए कोरोना मरीज मिले हैं। इससे पहले शुक्रवार को जिले में चार नए कोरोना पॉजिटिव मिले थे, जिनमें से तीन एक ही परिवार के हैं। इसके अलावा डीएमसीएच में पहले से भर्ती 5 कोरोना मरीजों के साथ रह रहे उसके परिवार के एक सदस्य की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली थी। इस तरह अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 11 हो गई है।
मुजफ्फरपुर में पहली बार कल मिले तीन मरीज
मुजफ्फरपुर जिले में पहली बार कल तीन मरीज मिले हैं जो एर्नाकुलम एक्सप्रेस से अपने घर वापस आए थे। इन सबको क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है। इनकी जांच के लिए सैंपल्स लिए गए थे, जिसके बाद शनिवार को इन तीनों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं सिवान जिले में फिर से नए मरीज मिले हैं।

