Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।लॉकडाउन में 24 घण्टे के अंदर दो-दो हत्या से दहला मधेपुरा,प्रशासन की बड़ी लापरवाही.... - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 10, 2020

मधेपुरा।लॉकडाउन में 24 घण्टे के अंदर दो-दो हत्या से दहला मधेपुरा,प्रशासन की बड़ी लापरवाही....

मधेपुरा के ग्वालपाड़ा में एक व्यक्ति की हत्या


मधेपुरा के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। बदमाशों ने धारदार हथियार से घटना को अंजाम दिया है। मृतक की पहचान विषवाडी पंचायत के वार्ड 15 के निवासी परमानंद शर्मा (55) के रूप में कई गयी है। मृतक पूर्व में पंचायत समिति सदस्य रह चुके हैं। वर्तमान में जद यू के पंचायत अध्यक्ष थे। शुक्रवार की रात झलाडी से पश्चिम सड़क पर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।


मधेपुरा के बिहारीगंज थाना क्षेत्र में एक किशोरी की हत्या

मधेपुरा के बिहारीगंज थाना क्षेत्र में गला रेत कर एक किशोरी की हत्या कर दी गयी। मृतका का शव मक्का के खेत से बरामद किया गया। दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। किशोरी की हत्या किए जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना शुक्रवार रात की बतायी गयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम में लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मालूम हो कि घटना बिहारीगंज के कंटेन्मेंट जॉन में हुई है। बिहारीगंज थाना क्षेत्र की एक महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से संबंधित क्षेत्र के तीन किलोमीटर के दायरे को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। उस क्षेत्र में किशोरी की हत्या किये जाने से क्षेत्र के लोग सकते में हैं।
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();