Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR corona effect : श्रमिकों के स्वागत के लिए साइकिल से पहुंचे SSP - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 13, 2020

BIHAR corona effect : श्रमिकों के स्वागत के लिए साइकिल से पहुंचे SSP

भागलपुर [दिलीप कुमार शुक्ला]। जिले में प्रवासी मजदूरों और छात्रों का आने का सिलसिला जारी है। प्रतिदिन श्रमिक एक्‍सप्रेस स्‍पेशल ट्रेन से श्रमिक भागलपुर आ रहे हैं। भागलपुर आने के बाद उन्‍हें अपने गंतव्‍य तक जाने के लिए भागलपुर रेलवे जंक्‍शन के पास बस खड़ी रहती है। हालांकि उनके घर पहुंचने के पहले उन्‍हें क्वारंटाइन किया जाता है। रेलवे जंक्‍शन पर उनकी स्क्रीनिंग की जाती है। इसके बाद सभी को क्‍वारंटाइन सेंटर पहुंचाया जाता है। श्रमिकों के बीच शारीरिक दूरी बनी रहे, इसका पूरा ध्‍यान दिया जाता है।

बुधवार को मुंबई से भागलपुर रेलवे जंक्‍शन श्रमिक एक्‍सप्रेस स्‍पेशल ट्रेन पहुंची।

इस दौरान वहां स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों की पूरी टीम मौजूद थी। ट्रेन से उतरे सभी श्रमिकों की स्‍क्रीनिंग हुई। भागलपुर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी वहां मौजूद थे। एसएसपी आशीष भारती ट्रेन पहुंचने के कुछ देर पहले रेलवे जंक्‍शन पर पहुंचे। उनके साथ कई और पुलिस अधिकारी थे। एसएसपी ने श्रमिको का स्‍वागत किया। ट्रेन से उतरने के साथ्‍ा ही उन्‍होंने ताली बजाई। उनके साथ सभी पुलिसकर्मी और स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों ने भी ताली बाजार श्रमिकों को स्‍वागत किया। श्रमिकों को भोजन का पैकेट दिया गया।

यहां खास बात यह है कि एसएसपी आशीष भारती अपने आवास से साइकिल से निकले थे। उन्‍होंने शारीरिक दूरी का पालन किया। साइकिल पर भी उन्‍होंने हेलमेट और मास्‍क लगा रखी थी। हाथ ही उन्‍होंने हाथ में भी ग्‍लव्स भी लगाया था। वे बीच में हाथ को सेनेटाइज भी कर रहे थे।