Kosi Live-कोशी लाइव Bihar में फिर मिला तीन नया मरीज, Corona का आंकड़ा पहुंचा 539,पूर्णियां में दूसरा कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 6, 2020

Bihar में फिर मिला तीन नया मरीज, Corona का आंकड़ा पहुंचा 539,पूर्णियां में दूसरा कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप

लाइव उपडेट्स।5:00pm : बिहार में कोरोना संक्रमण की स्पीड में कमी जरुर आई है लेकिन लगातार संक्रमित लोगों का मिलना जारी है. आज दिन के दूसरे अपडेट में स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी में तीन नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है.

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है. दिन के दूसरे अपडेट में तीन नए मरीजों के संक्रमित होने की पुष्टि की गई है.

तीन नए मरीजों में एक मधुबनी, एक शिवहर और एक पटना का निवासी है. विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार नए मरीजों में दो पुरुष जिनकी आयु 24 साल और 21 साल, एक महिला जिसकी उम्र 25 साल है कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

इससे पहले आज सुबह एक मरीज पूर्णिया से कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. कुल मिलाकर आज सूबे में अब तक चार लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.



....पूर्णिया में कोरोना पाॉजिटिव दूसरा मरीज मिला, यूपी वाया दिल्ली पहुंचा था घर.

पूर्णिया के जलालगढ़ प्रखंड के सरसोनी पंचायत में दूसरा संक्रमित मरीज पाया गया है। यह मरीज 1 मई को उत्तर प्रदेश से पूर्णिया पहुंचा था। घर-घर सर्वे के दौरान लक्षण पाए जाने के बाद सोमवार को उसका सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजा गया था जो पॉजिटिव आई है।

संक्रमित मरीज के परिवार के सदस्यों का भी सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजा जा रहा है। पॉजिटिव पाए गए मरीज को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर दिया गया है। सरसोनी पंचायत को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए लोगों के स्वास्थ्य जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ग्रामीणों के मुताबिक युवक मथुरा में मजदूरी करता था। वह मथुरा से दिल्ली और दिल्ली से प्याज लदे ट्रक में छिपकर पूर्णिया पहुंचा था।

युवक के ट्रैवल हिस्ट्री मिलने के बाद जिला प्रशासन उसके संपर्क में आए लोगों का पता लगाने में जुट गई है। प्रशासन ने युवक के गांव के तीन किमी के एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां आवाजाही पर प्रतिबंध लगाते हुए लोगों की स्वास्थ्य जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले मंगलवार को कटिहार के पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार के ट्वीट के अनुसार कोढ़ा प्रखंड में 3 केस मिले हैं, जिसमें 6 माह की बच्ची, 4 साल का बालक और 28 वर्ष के पुरुष शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सदर प्रखंड के सहायक थाना क्षेत्र के लोहिया नगर में भी 36 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव पाए गए हैं। कदवा प्रखंड में 25 वर्षीय युवक में कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। कटिहार में अब तक कोविड-19 के 10 पॉजीटिव केस मिल चुके हैं।

बिहार के पूर्णिया जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण का एक नया मामला सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 के मामले अब बढ़कर 536 हो गए. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि पूर्णिया जिले के जलालगढ निवासी 27 साल के एक पुरुष में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है .

बिहार के 38 जिलों में से 32 जिलों में कोविड-19 के मामले अब तक प्रकाश में आए हैं. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक मुंगेर में 102, बक्सर में 56, रोहतास में 52, पटना में 44, नालंदा में 36, सिवान में 32, कैमूर में 31, मधुबनी में 23, गोपालगंज एवं भोजपुर में 18-18, बेगूसराय एवं औरंगाबाद में 13-13, भागलपुर एवं पश्चिम चंपारण में 11-11, कटिहार में 10, पूर्वी चंपारण में 09, सारण में 08, गया और सीतामढी में छह-छह, दरभंगा और अरवल में पांच-पांच, लखीसराय, नवादा और जहानाबाद में चार-चार, बांका और वैशाली में तीन-तीन, मधेपुरा, अररिया और पूर्णिया में दो-दो और शेखपुरा, शिवहर और समस्तीपुर में एक-एक मामले प्रकाश में आए हैं .

बिहार में अब तक कोरोना वायरस के 30487 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 158 मरीज ठीक हुए हैं. गौरतलब है कि 21 मार्च को मुंगेर जिला निवासी कोरोना वायरस संक्रमित एक मरीज और 17 अप्रैल को वैशाली जिला निवासी एक मरीज की पटना एम्स में और 1 मई को पूर्वी चंपारण जिला निवासी एक मरीज और 2 मई को सीतामढी जिला निवासी कोरोना वायरस संक्रमित एक मरीज की नालंदा मेडिकल कालेज अस्पताल में मौत हो गयी.

वहीं बिहार में 350 से अधिक डॉक्टरों को काम पर रिपोर्ट नहीं करने के चलते कारण बताओ नोटिस दिया गया है. इस पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि इस महामारी में हम अपने योद्धाओं के प्रति अत्यधिक सम्मान रखते हैं.

हमने उनसे बात की और यह महसूस किया गया कि उन्हें नियमों से अवगत कराने की आवश्यकता है, इसलिए हमने यह फैसला लिया है.

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();