सहरसा)। पुलिस ने बुधवार को पटुआहा स्थित श्याम यादव की दवा दुकान व घर में छापेमारी कर कोडीन युक्त प्रतिबंधित दवा की दो हजार बोतल बरामद की। यह दवा 20 कार्टन में रखी थी ।
पुलिस आने की भनक लगते ही दवा दुकानदार श्याम यादव फरार हो गया। छापेमार दल में ड्रग इंस्पेक्टर सुमन कुमार भी मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि दवा दुकानदार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।