Bihar Board 10th Result 2020: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले 38 जिलों के टॉपर्स की कॉपियां आज बिहार विद्यालय परीक्षा समिति कार्यालय पटना पहुंच गईं। बिहार बोर्ड (BSEB) अब रिजल्ट जारी करने से पहले मेरिट लिस्ट तैयार करने में जुटा है।
किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है रिजल्ट
बोर्ड अधिकारियों से मिली सूचना के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं के छात्रों के रिजल्ट जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में है। मेरिट लिस्ट तैयार होते ही किसी भी वक्त मैट्रिक रिजल्ट जारी किया जा सकता है। बिहार बोर्ड ने हर जिले के टॉपर की कॉपी मंगाकर उन्हें दोबारा चेक करा रहा है। इसके लिए राज्य के सभी 38 जिलों में बोर्ड कर्मी भेजेकर उच्चतम अंक पाने वाले छात्रों की कॉपियां आज बोर्ड कार्यालय मंगवा ली गई हैं।
करीब 15 लाख छात्रों ने कराया था परीक्षा का रजिस्ट्रेशन
बिहार बोर्ड मैट्रिक यानी 10वीं (Bihar Board 10th Exam 2020 time table) की परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी 2020 से 25 फरवरी 2020 तक किया गया था। इस साल बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में करीब 15 लाख छात्रों ने भाग लिया था।
