Kosi Live-कोशी लाइव बिहार: राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, बदले गए 60 अंचल अधिकारी; देखें पूरी सूची - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 18, 2020

बिहार: राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, बदले गए 60 अंचल अधिकारी; देखें पूरी सूची

 

पटना।

 राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सोमवार को 64 पदाधिकारियों का तबादला-पदस्थापन किया है। इनमें 60 प्रभारी अंचल अधिकारी बनाये गये हैं। तीन सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी हैं। एक प्रभारी अंचल अधिकारी की सेवा पंचायती राज विभाग को सौंपी गई है।

समीर कुमार शरण की सेवा पंचायती राज विभाग को

डुमरा के प्रभारी अंचलाधिकारी समीर कुमार शरण की सेवा पंचायती राज विभाग को सौंप दी गई है। इनके अलावा संजय कुमार सिंह को सुपौल, जितेंद्र प्रसाद सिंह को अररिया एवं प्रभात कुमार को कटिहार का सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है।


अंचल अधिकारियों और पदस्थापन के अंचल के नाम इस तरह हैं

अधिसूचना के अनुसार, जितेंद्र कुमार चौधरी- कतरीसराय, नीलकुसुम सिन्हा- कहलगांव, उज्जवल कुमार चौबे- कुचायकोट, जितेंद्र सिन्हा- सिलाव, प्रदीप कुमार- अलौली, नागेश कुमार मेहता- बिहारीगंज, अशोक कुमार मिश्र- रघुनाथपुर, सुरेश पासवान- संग्रामपुर (पूर्वी चंपारण), बद्री ठाकुर- सुगौली, अजय कुमार- सन्हौला, संजय कुमार पंडित- लखीसराय सदर, अमर कुमार शर्मा- रामगढ़ चौक, विजय कुमार- रक्सौल, सागर प्रसाद- कटोरिया, हंसनाथ तिवारी- धोरैया, विजय कुमार सिंह- बिहटा, अनिता कुमारी- फतुहा, इंद्राणी कुमारी- पुनपुन, सुनील कुमार वर्मा- डुमरांव, आनंद प्रकाश राम- टेकारी, अंबिका प्रसाद- खगडिय़ा सदर, राम सिंहासन राम- मधेपुरा सदर, सुबोध कुमार- कटरा, ज्ञानानन्द- औराई, उदयकांत चौधरी- गड़हनी, चंद्रशेखर- अगिआंव, उमेश चौधरी- संदेश, बलिराम प्रसाद- विहपुर, सुरेंद्र कुमार- कोचस, राकेश कुमार- सासाराम सदर के अंचलाधिकारी बनाए गए हैं। 

इसी तरह, जयशंकर प्रसाद- लहलादपुर, दिनेश प्रसाद- त्रिवेणीगंज, रामकुमार सिंह- गौराबौड़ाम, अरविन्द कुमार- अलीगंज, भीमसेन प्रसाद सिंह- पचदेवरी, मदन शर्मा- हिलसा, संजय कुमार- काशीचक, प्रभात कुमार- हसनपुरा, अजय ठाकुर- नवीगंज (सिवान), रामजी प्रसाद केसरी- सुप्पी, अशोक कुमार- सोनवर्षा, सीतामढ़ी, देवनंदन सिंह- महिषी, लक्ष्मण प्रसाद- कहरा (सहरसा), विजय कुमार- नीमचक बथानी, शब्बीर अहमद अंसारी- दड़खोरा (कटिहार), रसिक लाल टुडू- कलुआही, रामप्रवेश प्रसाद- रहिका, संजय कुमार- अरवल, रिजवान आलम- भवानीपुर, ब्रजेश कुमार पाटिल- गौरौल, अमित कुमार- वैशाली, रजनीकांत- इटाढ़ी, प्रभात रंजन- अरियरी, ऋषि कुमार- धनरूआ, अफसां परवेज- डुमरा, पंकज कुमार- छौड़ादानौ, कौशल कुमार- चक्की (बक्सर), वकील कुमार सिंह- विक्रम, गिन्नी लाल प्रसाद- बथनाहा के अंचलाधिकारी बनाए गए हैं।