सहरसा। नवहट्टा थाना में पदस्थापित सअनि मुमताज अंसारी पर धरहरा चंद्रायण निवासी एक युवक ने बेरहमी से पिटाई का आरोप लगाया है। जख्मी युवक सुबोध दास के पिता श्यामनारायण दास ने एसपी को दिये आवेदन में कहा है कि उसका बेटा चंद्रायण चौक से गांव की ओर जा रहा था। पुल के समीप सअनि मुमताज अंसारी ने रोकाकर मास्क नहीं पहनने का कारण पूछा। युवक ने बताया कि मास्क की धुलाई कर दिया हूं। तत्काल रुमाल बांधकर काम चला रहा हूं। इतना सुनते ही गाली-गलौज करते हुए एएसआई ने पिटाई शुरू कर दी और गाड़ी में बैठा लिया। नाक एवं मुंह के पास चोट लगने के कारण खून बहने लगा। जख्मी युवक के आरजू विनती के बाद चौक से लगभग दो किलोमीटर आगे ले जाकर मोहनपुर गांव के समीप गाड़ी से उतार दिया। इससे पूर्व भी चन्द्रायण चौक के सब्जी विक्रेता के साथ पुलिस अधिकारी द्वारा मारपीट की गई। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने मामले की जांच की बात कही है।
Monday, May 18, 2020
सहरसा।मास्क नही पहनने पर ASI ने युवक को बेरहमी से पिटा
कोशी लाइव
खबरों की सुझाव और विज्ञापन देने के लिए अभी संपर्क करें!Editor: Amar Akky
WhatsApp No:9570452002