पूर्णिया। नगर प्रखंड अंतर्गत सोमवार को सतकुदरिया पंचायत के वार्ड-1 में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत मिट्टी खुदाई का कार्य जीसीबी के माध्यम से चल रहा था । इसी दौरान पास में खेल रहे 8-9 बच्चे अचानक गढ़े में गिर गये । इस बीच ऊपर से मिट्टी का धसान हो गया और सभी मिट्टी के अंदर दब गए। जो बच्चे हल्के दबे थे वे खुद से निकल गए। सभी ने मिलकर हल्ला किया और कई ग्रामीण दौड़ के आ गए।
फिर जेसीबी व लोगों द्वारा कुदाल लेकर खुदाई की जाने लगी। 6 बच्चे ज्यादा खतरे में थे। जिसमे से 5 बच्चों को निकाला गया । इस दौरान 1 बच्चे की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में होगई। जिसका नाम मो. नसीम 10 वर्ष पिता मो.समीम बताया जा रहा है।
अन्य बच्चे जो बच कर निकले मिट्टी के अंदर से उनमें जसीम, मज्जम, नवाजिश, साहिल, गोलू हैं। ग्रामीणों ने तुरंत पीड़ित परिवार के लिए सरकार से मदद की मांग की है।