सहरसा)। सदर थानाध्यक्ष आर.के. सिंह के एकलौता पुत्र कोटा राजस्थान में फंसे होने रहने के बावजूद अपने पुत्र की चिंता छोड़ कोरोना यौद्धा के रूप में दिन रात ड्यूटी में जुटे हुए हैं ।कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए सख्ती से लॉकडाउन का पालन करवा रहें हैं। समाज के लोगों के साथ शहर के गली-मुहल्ले तथा लोगों के घरों का सैनिटाइज भी करवा रहे हैं।
संकट की इस घड़ी में जरूरतमंद बच्चों के जन्म दिन पर उनके घरों तक केक भी पहुँचा रहें हैं ।साथ ही लोगों को मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंडिग का भी पालन करने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं। सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के लिए अपने घरों में रहें, सुरक्षित रहकर अपनी एवं परिवार समाज के लोगों को सुरक्षित रखें।
उन्होंने बताया कि अपने घरों से अनावश्यक बाहर नहीं निकले ।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सड़कों पर ही आन स्पाॅट जुर्माना भी वसूल किया जा रहा है। जिसमें पुलिस प्रशासन की पूरी टीम मुस्तैदी से अपना कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं।शहर के कई संगठनों एंव समाज सेवियो ने सदर थानाध्यक्ष के जज्बे को सैल्यूट कर सम्मानित कर रहे हैं।