Kosi Live-कोशी लाइव Bihar Board 10th Result 2020: 6 मई से शुरू होगी बिहार बोर्ड की 10वीं की कॉपियों की जांच - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 4, 2020

Bihar Board 10th Result 2020: 6 मई से शुरू होगी बिहार बोर्ड की 10वीं की कॉपियों की जांच

Bihar Board Matric Result 2020: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा ( Bihar Board 10th Result 2020 ) की आंसरशीट चेकिंग का काम 6 मई से शुरू होगा। लॉकडाउन और कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति के मद्देनजर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड - बीएसईबी) ने सोमवार को आंसरशीट चेक करने के रुके हुए काम को बहाल करने को लेकर गहन विचार विमर्श किया। आखिरकार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड - बीएसईबी) ने सोमवार देर शाम मैट्रिक परीक्षा के मूल्यांकन कार्य को बहाल करने का फैसला लिया है। सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के सभी उपायों को ध्यान में रखकर बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं चेक की जाएंगी। 

लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ने के बाद मूल्यांकन कार्य को फिर से शुरू किया जाए या नहीं, इस मुद्दे पर सोमवार को बिहार बोर्ड लगातार मंथन करता रहा। पहले सुबह उसने 17 मई तक मूल्यांकन कार्य स्थगित करने का फैसला किया। लेकिन कुछ ही देर बाद ही  फैसले पर पुनर्विचार करने के बाद बोर्ड ने कहा कि मूल्यांकन का काम बहाल करने को लेकर दो दिनों में फैसला लिया जाएगा।बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा, 'सोशल डिस्टेंसिंग को लागू कर कोविड - 19 के बचाव से संबंधित सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मैट्रिक 2020 परीक्षा की शेष उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू करने के संबंध में समिति द्वारा विचार किया जा रहा है और अगले 2 दिनों में फैसला लिया जाएगा।' देर शाम होते-होते बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने घोषणा कर दी कि 6 मई यानी बुधवार से वार्षिक माध्यमिक परीक्षा, 2020 की शेष उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य प्रारम्भ हो जाएगा।

बिहार बोर्ड विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड - बीएसईबी) 10वीं का 75 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य हो चुका है। 

गौरतलब है कि इससे पहले लॉकडाउन के कारण बीएसईबी ने वार्षिक 10वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 03 मई 2020 तक स्थगित कर दिया था। 

पाएं Bihar Board Matric result 2020 का अलर्ट सबसे पहले, Registration के लिए क्लिक करें

हालांकि अभी बीएसईबी अध्यक्ष ने मैट्रिक रिजल्ट की कोई तय डेट नहीं बताई है। कुछ दिनों पहले उन्होंने कहा था कि जब उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य, टॉपर्स की कॉपियों व उनका वीडियो कॉल से फिजिकल वेरिफिकेशन का काम पूरा हो जाएगा, तभी इसके बारे में बताया जाएगा। 

जानें कैसा रहा था पिछले साल बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 
2019 में 80.73 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। बिहार बोर्ड मैट्रिक 2018 की परीक्षा में कुल 68.89 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। यानी पिछले साल रिजल्ट काफी बेहतर रहा था। 2019 में करीब 12 प्रतिशत स्डूटेंस ज्यादा पास हुए थे। सिमुलतला के सावन राज भारती ने बिहार बोर्ड 10वीं में टॉप किया था। पहले 5 रैंक पाने वाले 8 स्टूडेंट्स सिमुलतला के थे। टॉप 10 स्टूडेंट्स में दो को छोड़कर शेष सभी विद्यार्थी सिमुलतला के थे।

24 मार्च को ही जारी हो चुका है बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट (Bihar Board 12th Result 2020)
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 24 मार्च को ही इंटरमीडिएट का रिजल्ट ( Bihar Board 12th Result or Bihar Board Inter Result 2020) जारी कर दिया था। इस बार 80.44 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा सफल रहे हैं। पिछले साल 79.76 प्रतिशत विद्यार्थी इंटरमीडिएट परीक्षा में बाजी मारी थी। इस तरह इस साल 0.68 प्रतिशत अधिक रिजल्ट रहा। इंटर परीक्षा में छात्राओं का एक बार फिर जलवा रहा। विज्ञान संकाय में नेहा कुमारी ने 476 अंक (95.2 फीसदी) लाकर सूबे में अव्वल रही। वहीं वाणिज्य संकाय में कौसर फातिमा और सुधांशु नारायण चौधरी  476(95.2 फीसदी) अंक लाकर संयुक्त रूप से टॉपर बने। कला संकाय में साक्षी कुमारी ने 474(94.80 फीसदी) अंक प्राप्त प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम श्रेणी में चार लाख 43 हजार 284, द्वितीय श्रेणी में चार लाख 69 हजार 439 और तृतीय श्रेणी में 56 हजार 115 विद्यार्थी सफल हुए।