मुजफ्फरपुर। पूरी दुनिया अभी कोरोना संक्रणम से लड़ रही है और प्रेमी युगत एक होने की जुगत में लगे हैं। कुछ तो लाॅकडाउन काे प्रेम को परवान तक पहुंचाने के लिए एक बड़ा अवसर मान रहे हैं।
मुजफ्फरपुर में तो ऐसा ही देखने को मिला। एक युवक शादी की तैयारी में जुटा था और पटना से उसकी पत्नी आ धमकी। इसके बाद राज से पर्दा उठा। लॉकडाउन का फायदा उठाकर पीडि़त महिला का पति दूसरी शादी की तैयारी में जुटा है।
यह है मामला
पटना के गोलघर इलाके की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि आठ साल पहले मुजफ्फरपुर के एक युवक से उसकी शादी हुई थी। उसका पति भी उसके साथ तब से पटना ही रह रहा था। पति कभी भी उसे मुजफ्फरपुर लेकर नहीं आया। इसलिए उसे सही-सही पता नहीं है कि उसके पति का घर कहां है। होली से दो दिन पहले प्रताडि़त करने के बाद उसका पति मुजफ्फरपुर चला आया। इसके कुछ ही दिनों के बाद लॉकडाउन हो गया। उसने मोबाइल से भी बातचीत बंद कर रखा है। इस बीच उसे जानकारी मिली कि लॉकडाउन का फायदा उठाकर उसका पति दूसरी शादी की तैयारी में है। इस सूचना के बाद वह पैदल, रिक्शा व बाइक से किसी तरह मुजफ्फरपुर पहुंची।
पति नहीं मिला
गोबरसही इलाके में काफी तलाश की गई लेकिन, उसका पति नहीं मिला। उसे किसी ने सदर थाने पर पहुंचा दिया। हालांकि सदर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने इससे अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने बताया कि उनके थाना में ऐसी कोई महिला नहीं आई है।