Kosi Live-कोशी लाइव COVID-19:बिना ट्रायल वैक्सीन का उत्पादन अगले माह से, भारत में एक हजार रुपये हो सकती है कीमत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, April 28, 2020

COVID-19:बिना ट्रायल वैक्सीन का उत्पादन अगले माह से, भारत में एक हजार रुपये हो सकती है कीमत

दवा कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कंपनी मई-जून में कोरोना के इलाज के लिए एक वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल और उत्पादन एक साथ शुरू कर सकती है। कंपनी इस वैक्सीन का निर्माण पुणे स्थित प्लांट से शुरू कर सकती है। कंपनी के मुताबिक, 'देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए बिना ट्रायल उत्पादन का जोखिम लिया जा रहा है। ट्रायल सफल रहा तो दवा सितंबर-अक्तूबर के बीच में उपलब्ध हो जाएगी। वैक्सीन को कंपनी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर बनाएगी।

दवा कंपनी सीरम दुनियाभर में सबसे अधिक टीके और उसके डोज बनाने के लिए जानी जाती है। कंपनी के सीईओ अदार पूनावाला ने बताया, मई से भारत में ट्रायल शुरू कर देने की उम्मीद है।
भारत में एक हजार रुपए की कीमत हो सकती है।