उपडेट्स:
बिहार में बुधवार की शाम तक 11 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इन 11 में चार मुंगेर और सासाराम में 7 संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। सुबह में सासाराम में एक संक्रमित महिला की पुष्टि हुई थी ये आंकड़ा धीरे-धीरे शाम तक 7 संक्रमित मरीज तक पहुंच गया है। ये सभी पूर्व में संक्रमित महिला के नाते रिश्तेदार बताए जा हैं।
सासाराम में जिन नए कोरोना पीड़ितों की पहचान हुई उनकी उम्र 63, 38 और 17 साल बताई जा रही है। आज सासाराम के देर शाम तक कुल 7 मरीज मिले हैं। वहीं मुंगेर में सुबह में चार संक्रमित मिले थे। 11 मरीजों के साथ कोविड-19 पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 154 हो गई है।
पटना। बिहार में कोरोना के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। आज सुबह से अबतक सात नए मरीज मिल चुके हैं, जिसके बाद Covid-19 के पॉजिटिव केस की संख्या 150 हो चुकी है। आज के नए मामलों में चार मरीज मुंगेर जिले के जमालपुर के सदर बाजार से मिले हैं, जो पूर्व में कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए हैं तो वहीं तीन मरीज सासाराम के हैं।
मुंगेर में पाए गए चार मरीजों में तीन महिलाएं हैं जिनकी उम्र क्रमशः 68,61,60 है तो वहीं 36 साल का एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। दूसरी रिपोर्ट में तीन मरीज सासाराम के मिले हैं जिनमें एक 36 साल की महिला और दो 20, 28 साल के युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि बिहार में कोरोना अब धीरे-धीरे पांव पसारता ही जा रहा है और राज्य में रिकवरी रेट में भी कमी आई है।
तीन दिनों से लगातार बढ़ती जा रही कोरोना मरीजों की संख्या
बता दें कि पिछले तीन दिनों में बिहार में पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। बुधवार को जहां 17 मरीज मिले थे तो वहीं मंगलवार को भी एक साथ 13 नए मरीज मिले थे। सोमवार को भी नए मरीजों का आंकड़ा 17 पहुंच गया था। इस तरह पिछले तीन दिन में 50 से ज्यादा मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
वहीं, जहां पहले कम जिले कोरोना की चपेट में थे अब वहीं बिहार के 17 जिलों में कोरोना का संक्रमण फैल चुका है। नालंदा, मुंगेर , सिवान के साथ अब बांका, सासाराम, पूर्वी चंपारण(मोतिहारी) और भोजपुर जिले भी कोरोना के चपेट में आ गए हैं, तो वहीं पटना में भी कोरोना की चेन बनती नजर आ रही है। नालंदा, मुंगेर और पटना में तेजी से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी है।
राहत की बात यह है कि सीवान में जो कोरोना की चेन बनी थी वहां पिछले एक हफ्ते से कोई नया केस सामने नहीं आया है। इसके साथ ही गया और सारण भी ऑरेंज से ग्रीन जोन में आ गए हैं। तो वहीं गोपालगंज और लखीसराय के सभी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
बता दें कि बिहार में अब तक मिले कोरोना के 148 मरीजों में से 44 स्वस्थ हो चुके हैं और अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है।